13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खेरी
दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, तीन महीने पहले हुई थी शादी
Play video

दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, तीन महीने पहले हुई थी शादी

खीरी में एक बार फिर नवविवाहिता को दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दिया गया।

Google source verification

लखीमपुर खीरी. खीरी में एक बार फिर नवविवाहिता को दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दिया गया। 3 माह पूर्व मायके से डोली चढ़कर ससुराल पहुंची। लाडली के जीवन का दुखद अंत हो गया। घटना की सूचना पाते ही मायके पक्ष वालों में कोहराम मच गया। चीखते-चिल्लाते परिजन पुत्री की ससुराल पहुंचे। जहां अपनी लाडली का शव देख कर विचलित हो उठे। पूरे प्रकरण की लिखित तहरीर पलिया पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है।


जानकारी के अनुसार थाना पलिया क्षेत्र के ग्राम कंदरिया निवासी कौशल किशोर ने 28 मई को अपनी बहन चेतना की शादी पलिया कस्बा के मोहल्ला रंगराजन निवासी अमित कुमार के साथ बड़ी धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की थी। कौशल किशोर का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। ससुराली जनों की प्रताड़ना को जब चेतना नहीं सह सकी तो उसने अपने मायके वालों को पूरी बात बताई। अपनी बहन की बात सुनकर कौशल ने कई बार ससुरालजनों से दहेज ना दे पाने असमर्थता जताते हुए सुलह समझौता कर रिश्ता चलाने की कोशिश करता रहा। लेकिन दहेज दानव ससुराल जनों पर इस तरह सवार हुआ कि उन्होंने कौशल की एक ना सुनी।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में मृतका के भाई कौशल किशोर ने बताया कि विगत 30 अगस्त को उसकी बहन चेतना को उसके घर से उसका जेठ संदीप लेकर ससुराल आया था। इसके बाद उसकी बहन को ससुराल जनों ने मार कर लटका दिया है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में अपनी लाडली बहन को खो चुके। कौशल ने दहेज के दानव बन चुके ससुरालजनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।