20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ललितपुर
तेलंगाना एक्सप्रेस में रखी बोरी से टपक रहा था खून, अंदर का नजारा देखकर कांप गई लोगों की रूह
Play video

तेलंगाना एक्सप्रेस में रखी बोरी से टपक रहा था खून, अंदर का नजारा देखकर कांप गई लोगों की रूह

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोली बोरी तो मचा हड़ंकप... देखें वीडियो

Google source verification

ललितपुर. तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच में शव मिलने से हड़कंप मच गया। नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही 12174 तेलंगाना एक्सप्रेस जैसे ही ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी। पूर्व सूचना के आधार पर आरपीएफ के जवानों ने बोरी में रखे शव को बरामद कर लिया। जीआरपी प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि तेलंगाना एक्सप्रेस में एसी कोच की कपलिंग के ऊपर एक बोरी में कोई शव रखा है, जिसमें से खून टपक रहा है। सूचना पर तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रुकवाकर बोरी में रखे शव को बरामद किया गया। बोरी में 17 -18 वर्ष के किशोर की लाश बरामद हुई है, जिसका सिर पूरी तरह कुचला हुआ था। मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

जीआरपी ललितपुर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि तेलंगाना एक्सप्रेस में एसी कोच के पास कोई शव रखा है। सूचना पर पुलिस ने ट्रेन से बोरे में बंद शव बरामद किया। जांच में पाया गया कि मृतक के दाहिने हाथ में उर्दू से 7 8 6 तथा हाथ में मोहम्मद सरताज लिखा है। उसके सीने में भी दाहिनी तरफ कुछ गुदा हुआ है। मृतक नीले रंग की चड्ढी पहने हुए हैं और उसके गले दो ताबीज है, जिसमें से एक कपड़े का तथा दूसरा लोहे का है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। तलाशी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया है।