ललितपुर. सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर विगत 8 अक्टूबर 2017 यानी करवा चौथ के दिन महिला पुलिस थाने की जीप की टक्कर में शासकीय कर्मचारी की मौत हुई थी। उक्त मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में महिला थाने की ड्राइवर सिपाही को जेल भेज दिया है। जांच के दौरान वह शराब के नशे में पाया गया था। आपको बताते चलें कि सीजीएम न्यायालय के आदेश पर हुई है यह पूरी कार्यवाही। ड्राइवर पुलिस कांस्टेबल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, विवेचना में इस मामले को गैर इरादतन हत्या का मामला माना गया है।
यह था पूरा मामला-
यह पूरा मामला 8 अक्टूबर करवा चौथ के दिन शुरू हुआ था। परिजनों ने बताया कि 8 अक्टूबर को शाम लगभग 8 बजे निर्वाचन कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत शोभा कुमार पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण कुशवाहा निवासी आजादपुरा करवा चौथ की पूजन के लिए मिठाई और अन्य सामान लेने बाजार गया हुआ था और वहां से वापस लौटते समय महिला थाना पुलिस की एक जीप क्रमांक up 94 जी0024 जो कि महिला पुलिस कर्मियों को रेलवे स्टेशन की तरफ ले जा रही थी ने उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी 94 जे 0315 में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में शोभा कुमार गम्भीर रुप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया व हालत गंभीर होने पर होने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। झांसी मेडिकल कॉलेज से उन्हें ग्वालियर भेज दिया गया था। ग्वालियर में उनका इलाज चल रहा था और इसी दौरान उनकी मौत 11 अक्टूबर को सुबह के समय हो गई थी। बताया गया है कि उक्त जीप का ड्राइवर बाबूराम पुत्र शिव राम काफी नशे में था। जब उसे जब अस्पताल लाया गया और डॉक्टरी परीक्षण कराया गया तो डॉक्टरों ने भी उसी नशे में होना घोषित किया था।
यह थी पुलिस की कार्यवाही-
जैसे ही उक्त मामला कोतवाली पुलिस के संज्ञान में आया तत्काल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 286, 386, 427 धारा में मामला पंजीकृत कर लिया था व दुर्घटना में मृतक शोभाराम का पोस्टमार्टम रात को ही कराया गया था। बाद में इस मामले को गैर इरादतन हत्या 304 ए में तरमीम कर दिया गया था ।