
ललितपुर. शासन प्रशासन के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग और गश्त अभियान के साथ-साथ सर्च ऑपरेशन भी चला रही है। साथ ही समय-समय पर अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान चलाती रहती है। इसी के अंतर्गत आगामी होली के त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर डीजीपी के निर्देशानुसार ललितपुर जनपद में कच्ची शराब के अवैध कारोबार को नष्ट करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ आबकारी विभाग ने कमर कसी और पूरी जनपद की सभी अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मार कार्रवाई को अंजाम दिया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देशन में चलाया गया जिसमें एवं अपर एसपी ए. के. विजेता क्षेत्राधिकारी सदर केशव नाथ के साथ प्रभारी सदर कोतवाली संजय शुक्ला एवं अन्य पूरी टीम सामिल रही। अवैध शराब के गढ़ ग्राम चीरा में छापामारी कर मौके पर कई भट्टियां नष्ट की गई। इस मामले में एसपी कैप्टन एम एम बेग ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ 1 मार्च से 13 मार्च तक यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस छापामार अभियान में पुलिस ने लगभग 10000 लीटर लहन नेक्स्ट कर लगभग 12 सौ लीटर अवैध शराब बरामद की है। मौके से लगभग एक दर्जन उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो इस कार्य में संलग्न थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा और जनपद में किसी भी दशा में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।