23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ललितपुर
Play video

पति के जाने के बाद उसके दोस्त पत्नी संग बनाते थे अनैतिक संबंध, प्यार के नाम पर लूट ले गए 9 लाख 30 हजार

- पति के कर्मचारियों संग पत्नी के अनैतिक संबंध - कर्मचारियों ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल - महिला ने की आत्महत्या
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 8 Aug 2019, 7:33 PM IST

ललितपुर. एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि साथी के साथ के लिए किसी ने अपने पति को मार दिया, तो किसी ने अपनी पत्नी को मार दिया। मगर ललितपुर में इससे विपरीत एक मामला सामने आया है। यहां पति को धोखा देने वाली महिला ने आत्मग्लानि में आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में ब्लैकमेल करने की बात

रश्मि चौबे नाम की महिला ने सुसाइट नोट ( Suicide Note) लिखा। नोट के मुताबिक उसके पति के ऑफिस में काम करने वाले दो युवक अक्सर उसके घर आते थे। दोनों से उसके अनैतिक संबंध बने। इसके बाद उस महिला की फोटो और वीडियो बनाकर उन्होंने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि घर में रखे 9 लाख 30 हजार के जेवर भी चुरा लिए और उनकी हरकत की जानकारी किसी को होने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस पर मामला दबाने का आरोप

महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कि इस घटना के बाद वह अपने पति को मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। इसलिए वह आत्महत्या कर रही है। मृतक महिला के पति अखिलेश चौबे की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 304 में मामला पंजीकृत किया है। पति का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद इस मामले में विवेचना नहीं की जा रही, बल्कि कोतवाली पुलिस उनका ही उत्पीड़न कर रही। पूछताछ के नाम पर उन्हें घंटो पुलिस स्टेशन में बिठाया जाता है और फिर वहां से चलता कर दिया जाता है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को रफा दफा कर बंद करना चाहती है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग का कहना है कि वीडियो साक्ष्य के आधार पर ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ग्राम मसौरा निवासी अखिलेश चौबे की पत्नी रश्मि चौबे का शव उसके घर में ही लटकता हुआ पाया गया। पति ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती किया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: बकरी को निकालने गया युवक खुद गिरा कुंए में, मौत