8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ
लखनऊ में बीच सड़क तलवार से काटा केक, की हवाई फायरिंग, मनाया खौफनाक जश्न, देखें वीडियो
Play video

लखनऊ में बीच सड़क तलवार से काटा केक, की हवाई फायरिंग, मनाया खौफनाक जश्न, देखें वीडियो

पुलिस ने जानकारी होने पर वीडियो को पड़ताल की और फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है।

Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Nov 19, 2020

लखनऊ. जन्मदिन (Birthday Celebration) के दिन लोग केक चाकू से काटते हैं, लेकिन लखनऊ में कुछ लोगों ने तलवार से केक को काटा, वह भी बीच सड़क। यही नहीं, इनके हौसले इतने बुलंद हैं, कि नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए केक काटते वक्त हवा में फायरिंग भी कर डाली। सोशल मीडिया पर इस रंगबाजी का पूरा वीडिया बुधवार रात से वायरल हो रहा है। पुलिस ने जानकारी होने पर वीडियो को पड़ताल की और फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- मायावती के पिता का हुआ निधन

यह है मामला-

पुलिस के अनुसार मामला चौक के बालागंज का है। वीडियो में करीब दस लोग नजर आ रहे हैं। इनमें एक हर्ष फायरिंग कर रहा है, तो दूसरे तलवार से कार के बोनट पर रखे केक को काट रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के उपरांत ठाकुरगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन की और फायरिंग करने वाले युवक के बारे में पता लगाया। गुरुवार को आकाश सिंह नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसी ने फायरिंग की थी। उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। चौक व ठाकुरगंज में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी वीडियो में शामिल युवकों की पहचान कर रही है। मामला 31 अक्टूबर का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- यूपी में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका, सीएम योगी ने तुरंत दिए निर्देश, छठ पर्व को लेकर कहा यह

एसीपी चौक आइपी सिंह का कहना है कि आकाश व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी की छानबीन की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।