
लखनऊ. भाजपा सरकार पर अक्सर हमलावर रहने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। बहराइच में एक बयान में उन्होंने पार्टी के हाल ही में हुए उपचुनावों में भाजपा को मिली हार का ठीकरा यूपी में सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सिर फोड़ा है। यहीं नहीं उन्होंने केशव प्रसाद मौर्या के सीएम होने के सवाल पर भी बड़ा बयान दे दिया है।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर, फूलपुर, कैराना में मिली हार के लिए राजा ही जिम्मेदार है। योगी आदित्यनाथ सरकार के मुखिया हैं, लिहाजा उन्हीं की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने आगे बड़ा बयान देते हुए कहा कि ये बात कटु सत्य है कि 2017 का चुनाव केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में लड़ा गया था। वे प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्होंने बहुत मेहनत की, लेकिन मुख्यमंत्री बनाने की बात जब आई तो योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। उस मामले में गुटबाजी हुई है, या नहीं हुई है, हमने तो अभी तक ऐसा कुछ नहीं देखा,लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक की जो भागीदार सुनिश्चित होनी चाहिए।
वहीं जब उनसे केशव प्रसाद मौर्य के सीएम होने में यूपी की स्थित के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि पांत में बैठे लोगों में पूड़ी परोसने वाला किसी का खास होगा या परिचित होता है तो उसको तो पूड़ी ज्यादा दे ही दी जाती है।