5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ
वायरल वीडियो: देखें कैसे उन्नाव रेप पीड़िता के पिता के लिए गए थे अंगूठे के निशान
Play video

वायरल वीडियो: देखें कैसे उन्नाव रेप पीड़िता के पिता के लिए गए थे अंगूठे के निशान

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे गैंगरेप के आरोप का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है।

Google source verification

लखनऊ/उन्नाव. बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे गैंगरेप के आरोप का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की मौत से पहले एक वीडियो वायरल हुआ है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बनाए गए इस वीडियो में उन्नाव पुलिस पीड़िता के पिता के अंगूठे के निशान लेती दिख रही है। मौके पर पुलिस के अलावा भी कुछ अन्य लोग भी मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दी सफाई

मीडिया में इस वीडियो के आने के बाद डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि मेडिको लीगल केस में मरीज के अंगूठे का निशाना लिया जाता है। उन्होंने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया जिसमें इसे सनसनी के तौर पर पेश किया जा रहा था। वहीं मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इस टीम में इंस्पेक्टर अवधेश पांडे, जेपी यादव व एक पुलिस अधिकारी यूपी 100 से शामिल हैं। यह टीम एडीजी लखनऊ के पर्यवेक्षण में काम करेगी और युवती से रेप व उसके पिता की मौत केस की जांच करेगी।

भाई की हुई गिरफ्तारी

इस मामले में बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर पीड़िता के पिता से मारपीट का आरोप है। बीती 3 अप्रैल को केस वापस लेने के लिए विधायक के भाई ने पीड़िता के पिता को बेहरहमी से पीटा था और मारपीट का मुकदमा लिखवाकर पीड़िता के पिता को ही जेल भेज दिया था।

गौरतलब है गत 9 अप्रैल को गैंगरेप पीड़िता के पिता की सोमवार को जेल में ही मौत हो गई थी, जिसके बाद गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। रेप पीड़िता के पिता की जेल में संदिग्ध मौत मामले में विपक्ष जहां योगी सरकार पर हमलावर है, वहीं, सरकार मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का दावा कर रही है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा किसी भी दोषी को नहीं बख्शेंगे।

ये है मामला


बता दें कि बीते दिनों उन्नाव के माखी इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक जून 2017 में नौकरी के नाम पर ग्राम प्रधान की पत्नी उसे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आवास पर ले गई थीं, जहां विधायक ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि न्याय के लिए वह उन्नाव पुलिस के हर अधिकारी के पास गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता के मुताबिक आरोपी विधायक उस पर पुलिस में शिकायत नहीं करने का दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 3 अप्रैल को दबाव बनाने के लिए उसके पिता से विधायक के भाई अतुल और मनोज ने मारपीट की। बताया जाता है विरोध करने पर पीड़िता के मृत पिता के खिलाफ एक फर्ज़ी मुकदमा लिख दिया गया।