लखनऊ. राज्य सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बढ़े मानदेय का तोहफा दे सकती है। योगी सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश की करीब 4 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राहत मिलेगी। शुक्रवार देर रात तक सीएम आवास पर सरकार और संगठन के बीच हुई समन्वय बैठक में इनका मानदेय बढ़ाये जाने के संकेत मिले हैं।