3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
वीडियो में देखें किस तरह सर मुंडवाकर योगी सरकार का विरोध कर रहे शिक्षा मित्र
Play video

वीडियो में देखें किस तरह सर मुंडवाकर योगी सरकार का विरोध कर रहे शिक्षा मित्र

समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षा मित्र योगी सरकार द्वारा कोई भी हल न निकाले जाने से बेहद नाराज हैं।
Google source verification

लखनऊ. समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षा मित्र योगी सरकार द्वारा कोई भी हल न निकाले जाने से बेहद नाराज हैं। गुरुवार को राजधानी के ईको गार्डेन में शिक्षा मित्रों ने सरकार के खिलाफ काला दिवस मनाया। आज ही दिन पिछले साल इनका समायोजन रद्द हुआ था। गुरुवार को राजधानी स्थित ईको गार्डेन में हुए इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में शिक्षामित्र शामिल हुए। बाल मुंडवाने के पहले प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने अब तक जान गंवाने वाले अपने साथियों की आत्मा की शांति के लिए हवन कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों के लिए आर्थिक मदद की भी मांग की।

कई बार हुई सरकार से वार्ता

समायोजन के मुद्दे को लेकर सरकार से शिक्षामित्रों की कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। सरकार द्वारा दिये जा रहे मासिक वेतन को लेकर भी शिक्षामित्र खुश नहीं हैं।आपको बता दें कि 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था। जिसके बाद से ही शिक्षामित्र आंदोलनरत हैं। उनकी मांग है कि शिक्षामित्रों को पैराटीचर बनाया जाए और जो शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण हैं। उन्हें बिना परीक्षा दिए ही नियुक्ति दी जाए।

प्रदर्शन की रूपरेखा ऐसे हुई तय

बीते दिनों उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष ग़ाज़ी इमाम आला के नेतृत्व में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तहत जो मीटिंग हुई उस मीटिंग में यह निष्कर्ष निकला कि 1 जून से सत्याग्रह आंदोलन शुरू होगा और जब तक शिक्षा मित्रों की समस्याओं को सुना नहीं जाएगा तब तक यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा। तभी से लगातार शिक्षा मित्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

 

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश