28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
Video: उत्तर परिषद में चुने गए 6 सदस्यों ने ली शपथ
Play video

Video: उत्तर परिषद में चुने गए 6 सदस्यों ने ली शपथ

नृपेन्द मिश्र पीएम के पूर्व प्रधान सचिव रहे हैं और राम मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन हैं
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 21 Apr 2023, 2:42 PM IST

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में चुने गए 6 मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह विधान सभा के टंडन हॉल में हुआ। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने 6 मनोनीत सदस्यों को दिलाई शपथ। विधान परिषद में मनोनीत कोटे की 6 सीटें लंबे समय से खाली चल रही थी।

विधान परिषद में मनोनीत कोटे के तीन पद 29 अप्रैल 2022 और तीन पद 27 मई 2022 से खाली थे। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन छह नए सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव सोमवार को मंजूर किया था ,उसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा के टंडन हॉल में बीजेपी कोटे से इन छह सीटों पर 6 नेताओं को एमएलसी बनाया गया है।