11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महोबा
बड़ी संख्या में नाराज प्रधानों ने किया प्रदर्शन, कहा- अधिकारों के हनन से विकास कार्य रुके
Play video

बड़ी संख्या में नाराज प्रधानों ने किया प्रदर्शन, कहा- अधिकारों के हनन से विकास कार्य रुके

अधिकारों के हनन से आहत जिले के करीब आधा सैकड़ा से अधिक ग्राम प्रधानों ने सीएम को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 11 Jun 2018, 8:05 PM IST

महोबा. अधिकारों के हनन से आहत जिले के करीब आधा सैकड़ा से अधिक ग्राम प्रधानों ने सीएम को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में प्रधानों ने आवास और शौचालय में आ रही शिकायतों पर भी डीएम से बात की। प्रधानों का कहना है कि जब आवास और शौचालय की धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में आ रही है तो इसमें प्रधान पर क्यों दोष मढ़ा जाता है? लाभार्थी धनराशि मिलने के बाद भी अगर निर्माण नहीं करा रहा है तो इसमें प्रधान जिम्मेदार क्यों है? इस दौरान ग्राम प्रधानों ने ग्रामों में सफाई कर्मियों की कमी की भी शिकायत की।

महोबा जनपद के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। महोबा के कलेक्ट्रेट पहुंच दूर दराज गांवों से आये ग्राम प्रधानों ने डीएम के सामने अपनी नाराजगी दर्ज कराई।

कहा- प्रधान संघ काफी आहत है
प्रधानों का आरोप है कि प्रधानों के अधिकारों में कटौती होने से जन-विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो गया है। वहीं शौचालय और आवासों के निर्माण कार्य पर झूठी शिकायतों से प्रधान संघ काफी आहत है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि सरकार की दोनों योजनाओं का पैसा लाभार्थी के खाते में आता है। लाभार्थी उस पैसे से आवास या शौचालय नहीं बनवाते है तो इसमें प्रधान की जबाबदेही क्यों है?

डीएम ने दिया आश्वासन
प्रधानों ने गांवों में सफाई कर्मियों की कमी को लेकर भी शिकायत की और सफाई कर्मी दिए जाने की मांग की। इस पुरे मामले को लेकर डीएम सहदेव ने ग्राम प्रधानों की मांगों को अपने स्तर पर पूरा जल्द कराये जाने का आश्वासन दिया।