मथुरा। वर्ष 2014 में थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव विसंभरा में हुए चार मर्डर में मामले में वांछित चल रहे 50 हज़ार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद शेरगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश अंतर्राज्यीय साहुन गैंग का सक्रिय सदस्य है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि साहुन गैंग का सदस्य रहीस उर्फ नागल्ली वर्ष 2014 में थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव विशम्भरा में हुई चार लोगों की हत्या के मामले में अभियुक्त था और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना शेरगढ़ पुलिस ने स्वाट टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर मुठभेड़ के बाद इसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए रहीस उर्फ नागल्ली पर 50 हज़ार का इनाम घोषित है। पकड़े गए शातिर बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा और जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किये है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रहीस अंतर्राज्यीय साहुन गैंग का है सक्रिय सदस्य है। इस गैंग का उत्तर प्रदेश हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में आतंक है।