16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
रेलवे कर्मचारी के घर पहुंचा 71 लाख रुपए का बिजली का बिल
Play video

रेलवे कर्मचारी के घर पहुंचा 71 लाख रुपए का बिजली का बिल

बिल ठीक कराने के लिए कर्मचारी अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 20 Jul 2018, 3:00 PM IST

मथुरा। जिले के छाता विधानसभा में पड़ने वाले गांव चौहुमा का रहने वाला तोताराम रेलवे में फोर्थ क्लास कर्मचारी के तौर पर तैनात हैं। तोताराम के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल तोताराम के घर बिजली का बिल 1000 या 2000 रुपए नहीं बल्कि 71 लाख रुपए से ऊपर आया है। यही नहीं उनके घर के आसपास रहने वाले लोगों के बिल भी 19 हजार रुपए से लेकर 60 हजार रुपए तक आया है। अब तोताराम इस बिल को सही कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।

तोताराम की मानें तो उनके घर में सिर्फ दो तीन बल्व और दो से तीन पंखे लगे हैं जिसका बिल अब तक करीब 600 रुपए से 800 रुपए तक आता था। पिछले महीने उनका बिल 70 लाख रुपए आया था। जब वे बिल लेकर बिजली विभाग पहुंचे तो वहां मौजूद बिजली कर्मचारियों ने कहा कि आप छाता जाकर एसडीओ से मिलिए। जब वे एसडीओ से मिले तो उन्होंने कहा कि अगली बार जब बिल आए तो उसे लेकर आना, वो सही हो जाएगा।
तोताराम का कहना है कि अगला बिल 7100245 लाख रुपए आया। तब से वे बिल को सही कराने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

 

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश