
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मथुरा. 14 मई को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2021) का पर्व है। कोरोना महामारी के चलते इस बार भक्तों को बांके बिहारी के दर्शन नहीं हो सकेंगे। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के कारण मंदिर में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित है, जिसके कारण भक्त ठाकुर जी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। ठाकुर जी की भोग सेवा, आरतियां आदि सेवायत गोस्वामियों द्वारा की जाएगी।