6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल

एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ से दिल्ली जा रही थी बस। माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ हादसा।  

Google source verification

मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ से दिल्ली जा रही बस डिवाइडर से टकराकर अंडरपास के नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह तड़के लखनऊ से दिल्ली जा रही बस अचानक डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था आसपास के लोग आवाज सुनकर फौरन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बताया गया है कि बस में करीब 42 सवारियां थीं। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज सुनकर वे घटनास्थल पर पहुंचे। देखा तो बस पलटी हुई थी। उसके बाद लोगों ने पुलिस का सूचना दी और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे में घायल सवारियों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।