6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
पद्मावत विवाद: क्षत्रिय समाज के लोग बोले, याद रहे पूर्वजों की तलवारें चलाना हम आज भी नहीं भूले…
Play video

पद्मावत विवाद: क्षत्रिय समाज के लोग बोले, याद रहे पूर्वजों की तलवारें चलाना हम आज भी नहीं भूले…

फिल्म पद्मावत के विरोध में मथुरा में क्षत्रिय समाज के लोगों ने हाथों में तलवारें और गदा लेकर प्रदर्शन किया।
Google source verification

मथुरा। संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत का विरोध लगातार जारी है। फिल्म पद्मावत के विरोध में क्षत्रिय समाज के लोगों ने हाथों में तलवारें और गदा लेकर प्रदर्शन किया। इस बीच प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म में कुछ कट लगाकर फिल्म का नाम पद्मावती से पद्मावत करके हमें ***** बनाने का काम किया है। फिल्म उन्होंने जैसी बनाई थी, वैसी की वैसी है। ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा इसका विरोध करती है। यदि ये फिल्म रिलीज होती है तो हम इसे सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे। क्षत्रियों की और हमारे पूर्वजों की जो तलवारें हैं, वो हम आज भी चलाना नहीं भूले हैं। वक्त आने पर हम उन्हें चला सकते हैं, फिर चाहे वो संजय लीला भंसाली हो या कोई और हो। उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती को डांस करते दिखाया गया है जबकि हमारे राजा और रानियों ने कभी डांस नहीं किया है।