13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा

पद्मावत फिल्म की रिलीज पर क्षत्रिय समाज की धमकी, फूल की तरह बरसाएंगे लट्ठ और गंगाजल की तरह पेट्रोल…

फिल्म पद्मावत की रिलीज पर मथुरा के क्षत्रिय समाज के लोगों ने सिनेमाघरों में आग लगाने की धमकी दी।

Google source verification

मथुरा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानते हुए आज देश के सभी राज्यों में पद्मावत सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। लेकिन क्षत्रिय समाज का फिल्म को लेकर विरोध अब भी कायम है। मथुरा में क्षत्रिय समाज के लोगों ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वे 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होने पर मथुरा के सिनेमा हॉल में आगजनी और तोड़फोड़ करेंगे। जब क्षत्रिय समाज के लोगों से फिल्म का नाम पद्मावती से पद्मावत करने पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि पद्मावती अगर पद्मावत हो गई है, तो हमने भी लट्ठों का नाम फूल और पेट्रोल का नाम गंगाजल रख दिया है। यदि 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत रिलीज होती है तो जमकर फूल और गंगाजल बरसेंगे। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों ने हाइवे प्लाजा के सामने टायरों में आगजनी करके विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी की।