
मथुरा के थाना हाइवे क्षेत्र नेशनल हाईवे 2 स्थिति जय गुरुदेव मंदिर के पास एक मजदूर डंपर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के साथियों ने बताया की एलएनटी कंपनी द्वारा नेशनल हाईवे 2 पर प्रगति कार्य चल रहा था और उसी काम के लिए यहां डंपर को मिट्टी लाने ले जाने के लिए लगाया गया था। लेकिन धूप तेज होने के कारण ये सभी मजदूर सो गए और डंपर को चालक द्वारा चला दिया गया जिससे ये मजदूर डंपर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये मजदूर इस कंपनी में पिछले 4 सालों से काम कर रहे थे।