5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
आर्थिकतंगी के चलते किसान ने खुद को मारी गोली, मौत
Play video

आर्थिकतंगी के चलते किसान ने खुद को मारी गोली, मौत

बताया गया है कि पिछले तीन साल से तेजपाल अपने खेत में आलू की फसल कर रहा था लेकिन उसे लगातार इसमें नुकसान हो रहा था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 5 Feb 2018, 9:20 AM IST

मथुरा। तीन साल से खेत में आलू की फसल में हो रहे लगातार नुकसान के चलते किसान भरणपोषण के लिए मजदूरी करने लगा। अपनी आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


तीन साल से खेती में हो रहा था नुकसान

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव इन्द्रवली निवासी 25 वर्षीय किसान तेजपाल आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बताया गया है कि पिछले तीन साल से तेजपाल अपने खेत में आलू की फसल कर रहा था लेकिन उसे लगातार इसमें नुकसान हो रहा था। हालात इस कदर हो गए कि परिवार के भरण पोषण के लिए उसने मजदूरी का काम करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार अपनी आर्थिक तंगी की समस्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से तेजपाल बेहद परेशान रहने लगा। शनिवार की शाम मजदूरी कर लौटे तेजपाल ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल किसान की आर्थिक तंगी से मौत के मामले पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश