29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
मथुरा: आर्मी सूबेदार बन करता था ठगी, राज खुला तो पहुंच गया जेल
Play video

मथुरा: आर्मी सूबेदार बन करता था ठगी, राज खुला तो पहुंच गया जेल

फर्जी आर्मी कॉन्स्टेबल यहां आने वाले लोगों से काम कराने के नाम पर और आर्मी में भर्‌ती कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Sep 2018, 5:17 PM IST

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र में फर्जी आर्मी कॉन्स्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये फर्जी आर्मी कॉन्स्टेबल यहां आने वाले लोगों से काम कराने के नाम पर और आर्मी में भर्‌ती कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। वहीं पुलिस ने इसके कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन के साथ साथ आधार कार्ड भी बरामद किए हैं।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक जिले के थाना फरह क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी संजय पुत्र होरीलाल ने फरह थाने में शिकायत की थी कि दिनेश पुत्र जगराम निवासी शिवलाल का गुज्जा थाना पिढ़ौरा आगरा ने उससे थाना फरह में मुकदमो में मदद करने के नाम पर रुपए ले लिए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक दिनेश को गिरफ्तार कर मुकदमा संख्या 676/18 धारा 420, 406, 323, 504 और 506 में जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मथुरा बबलू कुमार ने बताया कि विगत कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक फ्रॉड पुलिस और अन्य विभागों के कार्ड यूज कर लोगों को ठग रहा है। आर्मी से भी इस बारे मेंं इनपुट मिला था।आर्मी की ख़ुफ़िया टीम ने टोल पर कल चैकिंग कराई थी, उसी दोरान अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश