3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
Int women day 2018 पर सराहनीय पहल, कोई भी निश्राति महिला नहीं रहेगी भूखी
Play video

Int women day 2018 पर सराहनीय पहल, कोई भी निश्राति महिला नहीं रहेगी भूखी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृंदावन में 8,000 विधवाओं को अक्षय पात्र का तोहफा।
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Mar 08, 2018

मथुरा। वृन्दावन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विधवा महिलाओं को अक्षय पात्र नामक संस्था ने भोजन कराया और प्रति दिन उनके भोजन देने की व्यवस्था की है। इन महिलाओं को प्रति दिन दोपहर का भोजन ये संस्था उपलब्ध कराएगी।

 

दुनिया को भूख से निजात मिले

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अक्षय पात्र फाउंडेशन ने एक अनूठी पहल का शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत अब वृंदावन और मथुरा की 8000 विधवाओं को पौष्टिक भोजन दिया जायेगा। वृंदावन के विभिन्न वितरण केन्द्रों के द्वारा अभी तक अक्षय पात्र सिर्फ 1000 विधवाओं को ही मेस दे रहा था। इस अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन ने वृंदावन और मथुरा की सारी निराश्रित विधवा महिलाओं के लिए इस मुहिम की शुरुआत की। अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रबंधक, डॉ भारत शभा दासा ने कहा की हम भारत में 17 लाख से भी ज्यादा बच्चों को भोजन प्रदान कर रहे हैं। हमारा एक मात्र लक्ष्य है कि इस दुनिया को भूख से निजात मिले ताकि कोई भी इंसान भूखा ना रहे। हम ऐसा मानते हैं कि पौष्टिक और स्वस्थ भोजन खाने का अधिकार सबको है इसीलिए वृन्द्वान की 8000 विधवाओं के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है।

मां धाम में अपना जीवन गुजार रही एक गीता देवी कहती हैं कि हम बहुत भाग्यशाली और ख़ुशकिस्मत हैं कि अक्षय पात्रा फाउंडेशन जैसी संस्था है जो हम जैसी महिलाओं के सम्मान और हित में सोचती है। मैं इस मुहीम के लिए बहुत आभरी हूं।