11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण के इस रूप को देख भक्त हो उठे आनंदित, आप भी करें दर्शन, देखें वीडियो
Play video

द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण के इस रूप को देख भक्त हो उठे आनंदित, आप भी करें दर्शन, देखें वीडियो

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में हरी घटा के बीच विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
Google source verification

मथुरा। मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में हरी घटा के बीच विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। हरी घटाओं के बीच भगवान के दर्शन कर भक्त झूमते नजर आए। बृज के राजा कहे जाने बाले भगवान द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान को गर्व गृह से बाहर निकाला गया। भगवान द्वारिकाधीश के मंदिर के पूरे प्रांगण को हरे मखमली कपड़े से सजाया गया और भगवान को खुले में बैठाकर झूला झुलाया गया। भगवान के झूले को भी हरे रंग के साथ साथ रंग बिरंगे फूल पत्तियों से सजाया गया। मंदिर में हरे रंग को देख भक्त भाव विभोर होते नजर आए। भगवान द्वारिकाधीश मंदिर के दिल्ली से दर्शन करने आयी अंजलि ने बताया की सावन का महीना चल रहा है और मंदिर में सावन के अच्छे अच्छे गीतों से पूरा मंदिर गूंज उठा। हम लोग अपने परिवार के साथ आये हैं दर्शन करने बहुत ही अच्छा लगा। मंदिर में आकर पता चला कि भगवान की आज हरी घटा है, पूरे मंदिर को हरे रंग से सजाया गया है। बृज के मंदिरों में दर्शन करके शुकून मिलता है मन को शांति मिलती है।