10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
मथुरा जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने की ये हैं थर्ड क्लास व्यवस्थाएं, देखें वीडियो
Play video

मथुरा जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने की ये हैं थर्ड क्लास व्यवस्थाएं, देखें वीडियो

मथुरा जंक्शन का बुरा हाल, यात्रियों को होती हैं परेशानियां।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 11 Aug 2018, 12:37 PM IST

मथुरा। जिले में जंक्शन का हाल बुरा है। यहां आम लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी अभाव है। मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक को प्लेटफॉर्म नम्बर सात से जोड़ने वाले रास्ते पर पिछले करीब एक महीने से सीवर का पानी भरा हुआ है। इसी गैलरी में जीआरपी थाने का मुख्य गेट भी खुलता है। जीआरपी के जवान, थाने आने वाले लोग और यात्री इस सीवर के पानी से होकर गुजर रहे हैं। डीलक्स शौचालय जीआरपी थाने के सामने बनाया गया है और इसके सीवर के पानी को निकालने के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर इस गैलरी में भर जाता है। यहां काम करने वाले सफाई कर्मचारी बिरजू ने बताया कि इस पानी की समस्या से निजात पाने की जुगत में लगे स्टेशन प्रबंधन ने एक सफाईकर्मचारी को सीवर में उतारा था लेकिन सीवर में उतरने पर उसकी तबियत बिगड़ गई। सफाई कर्मचारी का हॉस्पीटल में इलाज चल रहा है। वहीं स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने इस समस्या के जल्द समाधान की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश