18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
मथुरा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन अंतर्राज्यीय लुटेरों को किया गिरफ्तार
Play video

मथुरा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन अंतर्राज्यीय लुटेरों को किया गिरफ्तार

यूपी के अलावा हरियाणा में भी दे चुके हैं तमाम लूट की घटनाओं को अंजाम।

Google source verification

मथुरा। थाना कोसीकलां पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय लूटेरों के गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस, दो बाइक, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र व वादी के पर्स से लूटे गए 2000 रुपए बरामद किए हैं।

ये है हुआ बरामद
इस मामले में एसएसपी ने बबलू कुमार ने बताया कि थाना कोसी कलां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिछले माह नंदगांव रोड पर तमंचा दिखाकर गाड़ी को लूटने वाले तीन बदमाश गाड़ी को लेकर होडल की तरफ से आ रहे हैं। ये बदमाश नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और गाड़ी को रोकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश गाड़ी को वापस लौटाने लगे। पुलिस ने जैसे ही गाड़ी को वापस लौटता देखा तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गयी और बदमाशों का पीछा करते हुए उन्हें घेर लिया। इस बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। लेकिन पुलिस ने फिर भी तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम महेश पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम बेरी थाना फरह मुन्ना पुत्र हरीश ठाकुर निवासी लीची पलवल हरियाणा व तीसरे अभियुक्त ने अपना नाम विष्णु पुत्र राम सिंह निवासी मोहल्ला बसेड़ा थाना वृंदावन बताया। पुलिस ने तलाशी में तीनों व्यक्तियों से दो तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, दो मोटरसाइकिल एटीएम कार्ड, पहचान पत्र व 2000 रुपए बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि असलाह दिखाकर ये बदमाश लोगों को धमकाकर धन अर्जित करते हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा ये हरियाणा में भी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश