24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक की मौत, एक घायल
Play video

टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक की मौत, एक घायल

काम करने के दौरान हुआ हादसा।

Google source verification

मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र के औद्योगिक नगर स्थित सर्वोत्तम टायर फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक बॉयलर फट गया। इसके कारण पास में काम कर रहे तीस वर्षीय राजू कुमार निवासी जसवंत नगर इटावा की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 27 वर्षीय सुनील निवासी हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ सीओ छाता और एसडीएम छाता मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मामले की जानकारी देते हुए सीओ छाता चंद्रधर गौड़ ने बताया की सूचना मिली थी कि सर्वोत्तम टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक मजदूर घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक राजू कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुनील को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।