20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा

पुलिसकर्मी ने रंगदारी न देने पर व्यापारी को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने 50 हजार रुपए मांगे थे।

Google source verification

मथुरा

image

Mukesh Kumar

Feb 13, 2018

मथुरा। थाना गोवर्धन में तैनात एक पुलिसकर्मी की गुंडई सामने आई है। पुलिसकर्मी पर एक व्यापारी ने बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि पुलिसकर्मी उससे रंगदारी की मांग कर रहा था। रंगदारी देने से मना करने पर पुलिसकर्मी ने उसे बेरहमी तरह पीटा। जिसके विरोध में गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार रात को गोवर्धन थाने का घेराव किया और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


50 हजार रुपए चौथ मांगी
जानकारी के मुताबिक गोवर्धन थाना क्षेत्र में राजस्थान सीमा से सटे गांव गांठौली के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी समय वहां से व्यापारी शिवम खंडेलवाल ट्रक से अपना माल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया। व्यापारी शिवम खंडेवाल का कहना है कि चेकिंग कर रहे दरोगा नीतू सिंह ने उनसे 50 रुपए की चौथ मांगी। जिसे देने से व्यापारी ने मना कर दिया तो दरोगा ने शिवम को अपनी गाड़ी में डाल लिया और पीटते हुए कोतवाली ले गए। जहां से किसी तरह पीड़ित व्यापारी ने भागकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सूचना दी।


व्यापारियों ने किया घेराव
सूचना मिलते ही व्यापारी वर्ग में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद सैकड़ों व्यापारियों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उनका मांग थी कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर व्यापारी का शांत कराया।

ये भी पढ़ें

image