27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
Raksha Bandhan 2018 :  स्कूली छात्राओं ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां, देखें वीडियो
Play video

Raksha Bandhan 2018 : स्कूली छात्राओं ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां, देखें वीडियो

Raksha Bandhan 2018 : वृन्दावन की स्कूली छात्राओं ने देश की सीमा पर रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए खुद राखी बनाई है। राष्ट्र रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत वृंदावन में दीदी ऋतंभरा को सौंपी
Google source verification

मथुरा। भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक Raksha Bandhan 2018 का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन को और खास बनाने के लिए धार्मिक नगरी वृन्दावन की स्कूली छात्राओं ने देश की सीमा पर रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए खुद राखी बनाई है। इन राखियों को एक कार्यक्रम में साध्वी ऋतम्भरा को समर्पित किया, ताकि रक्षाबंधन के दिन Indian Army soldiers की कलाई सूनी न रहे।

यह भी पढ़ें

सास-बहू की ये कहानी पढ़कर आपकी आखें सजल हो उठेंगी

बहनों के चेहरे पर दिख रही खुशी

रक्षाबंधन बहन की रक्षा की प्रतिबद्धता का दिन है। भाई हर दुख-तकलीफ में अपनी बहन का साथ निभाने का वचन देता है। रक्षाबंधन के दिन भी हमारे सैनिक सीमा पर तैनात रहते हैं। अपने घर नहीं जा पाते हैं। अपनी बहन से राखी नहीं बंधवा पाते हैं। इन्हीं सैनिकों के लिए स्कूली छात्राओं ने मनमोहक राखियां तैयार की हैं। इन राखियों के साथ बहनों की खुशी देखते ही बन रही थी।

यह भी पढ़ें

वीडियो: तीन दोस्तों ने सुनार से की 20 लाख की लूट, बंटवारे को लेकर नहीं बनी बात तो साथी की हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों का ग्रामीणों ने किया ये हाल

खाजूवाला बॉर्डर पर बांधी जाएंगी राखियां

स्कूली छात्राओं ने खुद सैनिकों के लिए राखी बनाई। राष्ट्र रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा को समर्पित किया। इस बार ये राखियां राजस्थान के बाड़मेर जिले के खाजूवाला बॉर्डर पर देश की सीमा की रक्षा करने में तैनात Indian Soldiers की कलाइयों पर बांधी जाएंगी। राखियां लेकर एक दल रवाना हो गया है।

यह भी पढ़ें

मेन्टोस काँगड़ी पर आगरा की भावना त्यागी ने फहराया तिरंगा, आज मिला बड़ा सम्मान