28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
Crime in Mathura आरके पुरम में डकैती, तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला के नाक-कान नोंचे
Play video

Crime in Mathura आरके पुरम में डकैती, तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला के नाक-कान नोंचे

-बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाई गईं चार टीमें-आगरा की साइबर सेल टीम को भी लगाया गया - घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे आईजी आगरा

Google source verification

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र की आरके पुरम कालोनी में रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश 1.5 लाख के जेवर और 15 हजार नकदी ले गये। इस दौरान बदमाशों ने घर के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। लाठी-डण्डों और कुल्हाड़ी से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। महिला के कान-नाक भी नोंच डाले। महिला की हालत सबसे ज्यादा खराब है। रात को ही आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये और तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें – स्कूल देरी से पहुंची छात्रा को डांटना पड़ा भारी, लाठी डंडे लेकर आ गए परिजन, इसके बाद जो हुआ VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

ये है घटनाक्रम
मथुरा के थाना हाइवे इलाके में बदमाशों ने आरके पुरम निवासी नत्थी सिंह के घर पर धावा बोल दिया। नत्थी सिंह के दो पुत्र व एक पुत्रवधू पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिटाई भी की। तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं डकैती की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में आई जी ए सतीश गणेश, एसएसपी मथुरा शलभ माथुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। लोगों से पूछताछ की। डकैती घटना मैं बदमाश डेढ़ लाख के जेवरात व 15 हज़ार नगदी जाने की बात कही जा रही है। प्रेमपाल टैक्सी ड्राइवर का काम करता है।

ये भी पढ़ें – Kargil Vijay Diwas: ऐसे ही नहीं मिली Kargil War में जीत, ये अपने जो लौट के फिर न आये, पढ़िये ये स्पेशल रिपोर्ट

जिला अस्पताल पहुंचे आईजी
घायलों को समुचित इलाज मिले, इसके लिए भी पुलिस महानिरीक्षक आईजी रेंड ए.सतीश गणेश पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया। घायलों को देखने के लिए एसएसपी शलभ माथुर के साथ जिला चिकत्सालय पहुंचे आईजी आगरा ए.सतीष गणेश ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। आगरा की साइबर सेल की टीम को भी इस काम में लगाया गया है। इस टीम को इस तरह की घटनाओं के अनावरण में महारत हासिल है। आईजी ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन भी दिया है।

ये भी पढ़ें – ऑल इंडिया मेयर काउंसिल (AIMC) की दो दिवसीय बैठक में स्मार्ट सिटी, मेयर के अधिकार सहित इन 10 बड़े मामलों पर होगी चर्चा

राजस्थान सीमा से सटे गांवों में इस तरह की घटनाएं
इस तरह की घटनाएं राजस्थान के मथुरा की सीमा से सटे कुछ गावों में पिछले कुछ दिनों से हो रही हैं। सांतरूक आदि गावों में इस तरह की घटनाओं के भय से लोग भयभीत हैं। मथुरा के तमाम लोगों की रिश्तेदारियां इन गावों में हैं। इसलिए इस तरह की घटनाओं की चर्चा हो रही थी। आरके पुरम की घटना के बाद एक बार फिर लोगों का इस ओर ध्यान गया है।