11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
VIDEO: स्कूली बच्चों ने नववर्ष के स्वागत में बनाई मानव श्रृंखला, दिखा खूबसूरत नजारा
Play video

VIDEO: स्कूली बच्चों ने नववर्ष के स्वागत में बनाई मानव श्रृंखला, दिखा खूबसूरत नजारा

निजी स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने नववर्ष 2018 का स्वागत अनोखे अंदाज में किया।

Google source verification

मथुरा

image

Mukesh Kumar

Dec 29, 2017

मथुरा। नववर्ष 2018 के स्वागत की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सभी अपने-अपने तरीके से नववर्ष का जश्न मनाते हैं। कोई भगवान के दर्शन को मंदिर जाता है तो कोई नववर्ष पर नई शुरुआत करता है। इनके सबके बीच मथुरा के एक निजी स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने नववर्ष 2018 का स्वागत अनोखे अंदाज में किया।


मानव श्रृंखला बनाकर किया स्वागत
स्कूल के बच्चों ने श्रृंखला बनाकर नए साल का वेलकम किया। इस श्रंखला में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने हाथों में रंग-बिरंगे गुब्बारे लेकर 2017 को अलविदा और 2018 का वेलकम किया। सभी बच्चों के चेहरों पर नए साल को लेकर एक अलग ही खुशी दिखाई दे रही थी। स्कूल के मैदान में बच्चों ने श्रृंखला बनाकर WELCOME 2018 प्रदर्शित किया है। नववर्ष के स्वागत का ये दृश्य बेहद मनोहर लग रहा था।


नववर्ष 2018 खुशियां लेकर आए
स्कूल की छात्रा निशा ने बताया कि हम लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर आने वाले नए साल का स्वागत किया है। आने वाला नया साल सभी देशवासियों के लिए मंगलमय रहे। स्कूल के शिक्षक एमपी सिंह ने कहा कि बड़े हर्षोल्लास के साथ स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने भाग लिया है। नववर्ष 2018 सभी के लिए खुशियां लेकर आए।