19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
दोस्त से मिलने गईं दो नाबालिग बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रेलवे ट्रैक पर मिले शव
Play video

दोस्त से मिलने गईं दो नाबालिग बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रेलवे ट्रैक पर मिले शव

दोस्त के घर मिलने गईं थीं, फिर वापस नहीं लौटीं। दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले।
Google source verification

मथुरा। थाना यमुनापार इलाके के देहरुआ गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो बहनों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि 17 वर्षीय सुरभि और 12 वर्षीय भारती शाम से लापता थीं, आज दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपनी फ्रेंड के घर जाने के लिए घर से निकली थीं इसके बाद घर वापस नहीं लौटीं। देर राज तक वापस न आने पर परिवार वालों ने इधर उधर ढूंढा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आज अचानक दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। घरवालों का आरोप है कि दोनों बहनों को साथ पढ़ने वाले एक युवक षडयंत्र के तहत बुलाया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।