7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा

डिप्टी सीएम थे शहर में उधऱ प्रधानाध्यपक ले रहा थी रिश्वत, देखें वीडियो

प्रधानाध्यपक ने प्रशिक्षण के बदले 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी।

Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Sep 15, 2018

मथुरा। थाना मांट में विजलेंस की टीम ने एक प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। मांट क्षेत्र में प्रशिक्षण के बदले 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी और उसी के तहत आज प्रशिक्षु ने उसे पैसे दिए और विजलेंस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया उधर दूसरी तरफ डिप्टी सीएम भी शहर में थे।

ये है मामला

मथुरा जिले में शिक्षा विभाग में चल रहा भ्रष्टाचार का खुला खेल थमने के नाम नहीं ले रहा है। फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले का मामला अभी खुला भी नहीं है। प्रशिक्षण के नाम मांट क्षेत्र के गांव नगला नत्था के प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार ने प्रशिक्षु शिक्षक सुनील कुमार निवासी प्रेम नगर मांट मथुरा से डीएलएड ट्रैनिंग के नाम पर 50 हजार सुविधा शुल्क की मांग की जिसमें पहली किस्त के रूप में 10 हजार की राशि मांगने पर दे दी गई। जब दूसरी बार की राशि मांगने पर प्रशिुक्षु शिक्षक ने विजीलेंस कार्यालय आगरा से शिकायत की। जिस पर विजीलेंस टीम के क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी यादव के नेतृत्व में 9 से 10 हजार की रिश्वत लेते हुऐ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे बाद में मांट थाने ले जाया गया है। जहां कानूनी कार्रवाई की जा रही थी। बता दें की पूर्व में भी जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा के एल वर्मा, बाबू कुंज बिहारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।