27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
साध्वी प्राची ने तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाओं से कहा- इस्लाम छोड़ हिन्दू बनो, हलाला से मुक्ति पाओ, देखें वीडियो
Play video

साध्वी प्राची ने तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाओं से कहा- इस्लाम छोड़ हिन्दू बनो, हलाला से मुक्ति पाओ, देखें वीडियो

मथुरा। विश्व हिन्दू परिषद की नेता, दुर्गावाहिनी की संस्थापक सदस्य फायर ब्रांड साध्वी प्राची ने तीन तलाक की शिकार मुस्लिम महिलाओं का आह्वान किया है कि वे हिन्दू धर्म अपनाएं। इससे उन्हें तलाक के साथ हलाला से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने फतवा देने वाले मौलानाओं को तमाचा मारने का आह्वान किया है। साध्वी प्राची वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने आई थीं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

Google source verification

हिन्दू समाज में अच्छे संस्कार मिलेंगे

साधवी प्राची ने कहा- तलाक पीड़ित जितनी भी मुस्लिम महिलाएं हैं, उन सबसे मैं निवेदन करूंगी कि मुस्लिम समाज को ठोकर मारकर उनसे शादी न करें। शादी करेंगी तो निश्चित रुप से उनका तलाक होगा। तलाक होगा तो सबसे घिनौना कृत्य उनके साथ में हलाला होगा। ऐसे गंदे समाज को छोड़कर जो महिलाओं की जिंदगी केवल तबाह करता है, हिन्दू धर्म में आइए। सात फेरों के साथ सात जन्मों का बंधन है। हिन्दू समाज में अच्छे संस्कार और बहुत अच्छे बच्चे मिलेंगे। जो मौलवी तुम्हें धमकी दे रहे हैं, फतवा दे रहे हैं, उनके मुंह पर तमाचा मार कर मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म ग्रहण कर लो, शादी करो, सम्मान और स्वर्गिक जिंदगी जिओ।