17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत
Play video

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

  अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से हुआ हादसा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 22 Mar 2018, 4:56 PM IST

 

मथुरा। जिले के थाना सुरीर इलाके में बाइक पर जा रहे तीन युवकों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि आकाश, रामू और मदन नामक तीनों युवक दो बाइक लेकर बहन को परीक्षा दिलाने गए थे। बहन को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर सुरीर में लगे देवी मेला को देखने के लिए निकल पड़े। ये लोग सुरीर से कुछ ही दूरी पर थे, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण दो युवक की मौके पर मौत हो गयी जबकि एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने युवकों के शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस मामले में एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना सुरीर क्षेत्र के नौहझील सुरीर मार्ग पर एक हादसा हुआ है जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। दो की मौके पर मौत हो गयी और तीसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। वहीं ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

 

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश