25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
ट्रक बना अचानक आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
Play video

ट्रक बना अचानक आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

ट्रक में लगी अचानक आग, दमकल की गाड़ियों ने मुश्किल से आग पर पाया काबू  
Google source verification

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के मथुरा गोवर्धन मार्ग पर अडींग गांव के पास एक ट्रक मथुरा से गोवर्धन जा रहा था। ट्रक जैसे से अड़ींग के पास पहुँचा उसमें अचानक आग लग लगी । ट्रक में आग लगते देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और आग को बुझाने की कोशिश करे लगे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस और दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने से यातायात रुक गया। ट्रक में सवार लोगों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमन ने बताया की ट्रक में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।