12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा

अयोध्या में राम मंदिर के लिए नहीं करना होगा अब अत्यधिक इंतजार, देखें वीडियो

विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय बैठक के आखिरी दिन, हिंदुत्व को किस तरह बचाया जाए और कई विषयों पर चर्चा की गई।

Google source verification

मथुरा। वृन्दावन में विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय बैठक के आखिरी दिन, हिंदुत्व को किस तरह बचाया जाए और कई विषयों पर चर्चा की गई। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम में चल रही विश्व हिंदू परिषद संपर्क विभाग की अखिल भारतीय दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री दिनेश ने संबोधन किया। बता दें कि अखिल भारतीय स्तर पर हुई बैठक में देश भर के 24 प्रान्तों से करीब 57 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । बैठक में संपर्क विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, साथ ही समाज में समरसता बढ़ाने पर जोर दिया गया। खासकर संपर्कों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई। इस संबंध में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश ने कहा कि इस बैठक में राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से संपर्क कब से रहता है, प्रशासनिक अधिकारी होते हैं उनका संपर्क का विषय रहता है। अखिल भारतीय स्तर की बैठक में 24 प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने सेवा की है, वहीं राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि राम मंदिर जरुर बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में और राज्य में हमारी सरकार हमें पूर्ण विश्वास है, कि मंदिर बनेगा। वहीं जब उनसे पूछा गया कि प्रवीण तोगड़िया जैसा फायर ब्रांड नेता संगठन में अब कौन होगा, तो उनका कहना था कि संगठन नहीं धीरे-धीरे कार्यकर्ता विकसित होत हैं, आने वाले समय में आपको देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रवीण तोगड़िया जी आए थे तो उन्हें कौन जानता था।