2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने थाने में जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो
Play video

बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने थाने में जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

महिलाओं ने थाने में तोड़फोड़ की फिर सड़क पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 3 May 2018, 12:56 PM IST

मथुरा। थाना सदर क्षेत्र में यमुना में मंगलवार को मिली युवती के लाश के मामले में परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने और नौ लोगों को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इस बात से नाराज मृतका के परिजनों ने थाना गोविन्द नगर का घेराव किया। पुलिस द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने से गुस्साई महिलाओं ने थाने में घुसकर जमकर तोड़-फोड़ की। इसका बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद युवती के परिजनों ने डींग गेट पहुंचकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि अंजू नाम की युवती रविवार को घर से किताब लेने गई थी, उसके बाद मंगलवार को उसका शव थाना सदर बाजार क्षेत्र में यमुना में तैरता मिला था। इसके बाद युवती के परिजनों ने पड़ोस के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज मृतका के परिजन बुधवार को थाना गोविन्दनगर पहुंच गए और पुलिस से वजह पूछी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने जमकर हंगाम किया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश