6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
इस होली पर कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी मिठाई, देखें वीडियो
Play video

इस होली पर कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी मिठाई, देखें वीडियो

होली नजदीक आते ही मिलावट के कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। जिसके मिलावटी मावे की मिठाइयां बनाई जा रही हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Feb 2018, 5:15 PM IST

मेरठ। होली नजदीक आते ही मिलावट के कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। जिसके चलते शहर में मिलावटी मावे की मिठाइयां बनाई जा रही है। होली पर नमकीन के कारोबार को देखते हुए मिलावटी नमकीन तैयार की जा रही है। लेकिन खाद एवं औषध विभाग ने भी मिलावटखोरों पर लगाम कसने की ठान ली है।

यह भी पढ़ें : होली 2018 : इस तरह करें मिलावटी मिठाई और नकली घी की पहचान

मेरठ में मंगलवार को खाद्य एवं औषध विभाग की टीम ने करीब आधा दर्जन कारखानों में छापेमारी की। जिसके चलते मेरठ के थाना जाने क्षेत्र के एक पनीर बनाने के कारखाने में टीम ने छापा मारकर 850 लीटर मिलावटी दूध नष्ट करा दिया। इसके अलावा पनीर के सैंपल भी लेकर प्रयोगशाला में भिजवा दिए। वही थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर में खाद्य एवं औषध विभाग की टीम ने नमकीन के कारखाने पर छापा मारा। जहां पर मिलावटी बेसन हानिकारक रंग और गंदे तरीके से नमकीन बनाई जा रही थी। विभाग की टीम ने 225 किलो नमकीन जप्त कर ली।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश