22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: ग्राम प्रधान की दबंगई, विवाहिता का किया अपहरण
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / Videos / VIDEO: ग्राम प्रधान की दबंगई, विवाहिता का किया अपहरण

VIDEO: ग्राम प्रधान की दबंगई, विवाहिता का किया अपहरण

पीड़ित पति ने लगाई एसएसपी कार्यालय पर गुहार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 May 2019, 7:29 PM IST

मेरठ। मेरठ में भाजपा समर्थक भले ही लोकसभा चुनाव में मिली जीत की खुशी मना रहे हो। लेकिन यहां की महिलाओं के हालात अभी भी ठीक नहीं हैं। बाहर तो सुरक्षित हैं ही नहीं। घर से भी महिलाओं का अपहरण हो रहा है। थाना पुलिस में शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र में एक दबंग ग्राम प्रधान ने दिनदहाड़े अपने साथियों के साथ विवाहिता का उसके घर से अपहरण कर लिया। उसके पति ने जब इसका विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता की खता सिर्फ इतनी थी कि उसने परिजनों के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी से शादी की थी। पीड़ित युवक अपनी पत्नी की बरामदगी के लिए पहले थाना गया लेकिन उसको वहां से भी भगा दिया गया। इसके बाद उसने एसएसपी कार्यालय में आकर गुहार लगाई। जिस पर एसपी देहात अविनाश पांडे ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश