25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
सपा की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ देखकर विरोधी रह गए दंग
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / Videos / सपा की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ देखकर विरोधी रह गए दंग

सपा की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ देखकर विरोधी रह गए दंग

सपा ने साइकिल रैली निकालकर दिखाई जनशक्ति
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 15 Sep 2018, 3:29 PM IST

मुजफ्फरनगर. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी बिसात बिछाने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते पार्टियां अपने वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अगर बात करें तो समाजवादी पार्टी की इन दिनों सपा नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खास सिपहसालार अतुल प्रधान साइकिल यात्रा पर निकले। सहारनपुर से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा दिल्ली में जाकर समाप्त होगी। सपा की साइकिल यात्रा शुक्रवार की शाम को मुजफ्फरनगर पहुंची, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में आए पार्टी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर अतुल प्रधान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

साइकिल यात्रा में निकले सपा नेता अतुल प्रधान ने मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की शान में जमकर कसीदे पढ़े। वहीं, भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ, साइकिल यात्रा के माध्यम से हम लोग यह संदेश देते घूम रहे हैं कि यह देश सबका है। हिंदू, मुसलमान,सिख,इसाई और जो दूसरे लोग रहने वाले हैं, यह सब का देश है। उन्होंने कतहा कि अखिलेश यादव की सोच हमेशा यह रही है कि सभी को लाभ मिले और खासतौर से उन तबकों को लाभ मिले, जो दबे कुचले लाचार हैं और जो आखिरी पंक्ति का आखरी व्यक्ति है। उस तक लाभ पहुंचे। पूर्व की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में किसानों के लिए नौजवानों के लिए बेरोजगारों के लिए व्यापारियों के लिए जो काम हुए वह ऐतिहासिक हैं और ऐसे काम उन्होंने करके दिखाएं कि 302 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे 23 महीने में बनाकर तैयार कर दिया। 26 महीने में राजधानी को मेट्रो दे दी। 50 जिलों को फोर लेन से जोड़ दिया। 55 लाख गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी गई। बिजली के दाम बढ़ने नहीं दिए गए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश