24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में शंका, इसका इतना असर पड़ेगा
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / Videos / VIDEO: सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में शंका, इसका इतना असर पड़ेगा

VIDEO: सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में शंका, इसका इतना असर पड़ेगा

छह जनवरी रविवार को सुबह पड़ेगा सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखार्इ देगा  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Jan 2019, 1:45 PM IST

मेरठ। रविवार वर्ष 2019 का पहला ग्रहण पड़ रहा है। यह सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण को लेकर तमाम तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन अगर ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस साल का यह पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और न इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य हबीब के अनुसार हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इसको लेकर लोगों के बीच तमाम तरह की धारणाएं बनाई हुई हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रविवार को सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगा। जो सुबह 9.18 बजे तक रहेगा। आचार्य हबीब कहते हैं कि ग्रहण को लेकर प्रायः लोगों के मन में कई तरह की भ्रातियां होते हैं। सूर्य ग्रहण के निर्धारित समय, इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और इसके बाद किए जाने वाले उपायों को लेकर अक्सर लोग उलझन में रहते हैं, लेकिन हम बता दें कि ग्रहण का प्रभाव सिर्फ उसी क्षेत्र या देश में होता है जहां पर यह दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि साल का यह पहला सूर्य ग्रहण जो कि छह जनवरी रविवार को लग रहा है यह अपने देश भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा। न इसका कोई दुष्प्रभाव है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश