
मिर्ज़ापुर. पूर्व भाजपा सांसद राम सकल का थाने में घुस कर दरोगा को गाली देते और हंगामा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व सांसद थाने में हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे है। मामला, 18 मई का शहर कोतवाली थाने का है। जहाँ पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को मुकदमे के बारे में पूछताछ के लिए बुलाये जाने से भाजपा के पूर्व सांसद राम सकल इतने नाराज हो गए कि 5 से 7 समर्थको के साथ थाने में घुस गए और वहां पूछताछ कर रहे मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज फतहा अश्वनी त्रिपाठी से बहस करने लगे। इस दौरान उन्होंने मौजूद दरोगा से बदसलूकी भी की। सत्ता के दंभ में पूर्व संसद एसपी को भी देख लेने कि धमकी देते रहे।
हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुचे थाना प्रभारी भुवनेश्वर पांडे ने बीच बचाव कर भाजपा नेता को शांत कराया। इसबीच किसी ने पूरे हंगामें का वीडियो बना कर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही पुलिस ने दरोगा के तहरीर पर पूर्व सांसद के खिलाफ शहर कोतवाली में आईपीसी कि धारा 353,157,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज जांच कर रही है।
मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडे का कहना है। कि 18 मई को थाना कोतवाली शहर में शाम चार बजे चौकी इंचार्ज फतहा मुकदमा संख्या 150/18 की विवेचना कर रहे थे। इसके लिये आरोपी व्यक्ति को विवेचना के लिए थाने में बुलवा कर और बयान ले रहे थे। उसी बीच राम सकल पांच से सात समर्थको के साथ म्यूकस 5-7 लोगो के साथ आये वह थाने में बुला कर बयान लेने कि आपत्ति किया और उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र व्यवहार किया। जिसमे दरोगा कि तहरीर पर करवाई कि जा रही है।
गौरतलब है, इससे पहले शनिवार को इलाहाबाद में शहर उत्तरी से विधायक हर्षवर्धन वाजपेई द्वारा एसपी गंगापार से बदसलूकी की बात सामने आई थी। मामला उस वक्त का है जब भाजपा विधायक सूबे के मुख्य मंत्री द्वारा प्रस्तावित एक कार्यक्रम में शिरकरत करने के लिए बाघम्बरी गद्दी पहुंचे थे। हालांकि यहां मुख्यमत्री के प्रोटोकॉल के अनुसार केबिनेट मंत्री के अलावा किसी और को जाने की अनुमति नहीं थी। बावजूद इसके भाजपा विधायक हर्षवर्धन ने वहां पहुंच कर अंदर जाने की कोशिश की तो ड्यूटी पर तैनात एसपी गंगापार सुनील सिंह ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद तो भाजपा विधायक आपे से बाहर हो गए। उन्होंने सपी से बदसलूकी करते हुए यह तक कह डाला कि ” लातो के भूत बातों से नहीं मानते” कहते हुए भाषा की मर्यादा लांघ गए। इसके बाद आस पास मौजूद भाजपा नेताओं ने मामले को शांत कराया। हालांकि इस ममले में एसपी गंगापार ने कोई टिप्पड़ी नहीं की। वही दूसरी ओर बीजेपी विधायक के इस कृत्य की चर्चा पूरे दिन शहर में होती रही।
By- सुरेश सिंह