18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- लोस चुनाव में पिछली बार से अधिक सीट जीतेंगे
Play video

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- लोस चुनाव में पिछली बार से अधिक सीट जीतेंगे

भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्देश भी दिया ।

Google source verification

मिर्जापुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। विंध्याचल में बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्देश भी दिया। बैठक के दौरान 2019 के लोक सभा चुनाव में जीत के लिये रणनीति भी तैयार की गई।

विंध्याचल के अभिनव होटल में आयोजित बैठक में अमित शाह ने भाजपा संगठन के तीन प्रांत अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के 30 लोकसभा सीट के समन्वयक और पार्टी विस्तारक से ढाई घंटे तक चर्चा की।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी संगठन की सबसे छोटी इकाई बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव जीतने में बूथ स्तर के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और पार्टी ने कई राज्यों में इनके दम पर महत्वपूर्ण सपहलता भी पाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी गठबंधन भाजपा को नहीं रोक सकता है और पार्टी पिछली बार से अधिक सीट इस बार पार्टी उत्तर प्रदेश से जीतेगी। बैठक के बाद अमित शाह सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अपना दल(S) के कार्यालय पहुंचकर वहां भी अपना दल नेताओ के साथ आगे की रणनीति तैयार की।

 

अमित शाह का दिन भर का कार्यक्रम:

अमित शाह अपने निर्धारित सुबह 11 बजे से ढाई घंटे देर से दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यहां पहुंचे थे। वहां से वह सीधे विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहित व भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उन्हें दर्शन पूजन करवाया।

दर्शन पूजन के दौरान अमित शाह ने मंदिर के पीछे के भाग में मथ्था टेका तो उसी दौरान मौजूद पुरोहितों ने पुनः 2019 में बीजेपी की सरकार बनने का आशीर्वाद दिया। दर्शन पूजन के बाद वह वापस संदीप इंटरनेशनल होटल पहुंचे। जहां पर थोड़ी देर विश्राम करने के बाद होटल में ही पत्रकार वार्ता करने के बाद होटल अभिनव में कार्यर्ताओं की बैठक में चले गए।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे, जिनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे, संगठन मंत्री पवन बंसल, विजय बहादुर पाठक सहित आधा दर्जन मंत्री शामिल थे।

 

BY- SURESH SINGH

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश