
रिपोर्ट:- सुरेश सिंह
मिर्जापुर.आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुल्कन को टैंकर के पीछे छुपकर कपड़ा बदलना पड़ा। परिजन भी परेशान हो गये। दूल्हे को भी कपड़े बदलने की जगह तक नहीं मिली थी लेकिन किसी तरह वह भी छुपकर अपना कपड़ा बदल पाया। एक साथ जब सैकड़ों दुल्हन व दूल्हे को इस तरह तैयार होना पड़ा होगा तो उन्हें कितनी समस्या हुई होगी। यह कहानी मिर्जापुर में मंगलवार को हुई सामूहिक शादी में ऐसी ही अव्यवस्था देखने को मिली। यहां पर 501जोड़ो की सामूहिक शादी करायी गयी है लेकिन कपड़े बदलने के लिए किसी को स्थान नहीं मिला।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकारी योजनाओं का कर रहे थे गुणगान, जनता नोट लहरा के कह रही थी बिना पैसों के नहीं होता काम , देखें वीडियो
पुतलीघर में श्रम विभाग के द्वारा आयोजित सामूहिक शादी समारोह में दुर्व्यवस्था का हाल सड़क के किनारे टैंकर की आड़ में दुल्हन को तैयार करने को मजबूर थे परिजन। परिजनों ने कहा मजबूर है प्रदेश में योगी सरकार के श्रम विभाग ने इलाहाबाद के बाद दूसरी शादी समारोह का आयोजन मिर्ज़ापुर में किया यहां खुद मुख्यमंत्री योगी के आने के बावजूद श्रम विभाग द्वारा सामूहिक शादी समारोह में दुर्व्यवथा देखने को मिली। पुतलीघर में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में 501 जोड़ो की शादी होनी थी। मगर हालत यह था कि आयोजको ने दुल्हन के कपड़े बदलने के लिए कोई इंतिजाम नहीं किया गया था। कार्यक्रम स्थल पुतलीघर में सड़क के किनारे परिजन दुल्हन को कपड़े पहनाने और तैयार करने के लिए विवश दिखाई दिए।कोई दुल्हन को खुले में पानी के टैंकर की आड़ में कपड़े पहना रहा था तो कोई बरामदे में कपड़े के ओट में करके दुल्हन को सजा रहा था।कार्यक्रम स्थल पर दुल्हन को तैयार करने के लिए कोई स्थल मुहैया नहीं कराये जाने से परिजन भी परेसान दिखाई दिए। खुले में तैयार करने के लिए मजबूर थे।वही दुल्हन के साथ आये परिजनों का कहना था कि उन्हें किसी इंतिजाम के बारे में नहीं बताया गया है। हम लोगो को कुछ पता नही है क्या करे दिक्कत तो है।हम लोगो को मालूम नहीं है यहां पर आड़ था तो आगये कोई बाता नहीं रहा है हम लोग देख रहे है कि किधर कपड़ा बदलने का व्यवस्था है मगर कोई जानकारी नही क्या किया जाय नहीं पता है आड़ के लिए आये है।फिलहाल अगर आयोजको ने व्यवस्था किया भी था तो इसके बारे मे मौके पर विभाग का कोई कर्मचारी बताने वाला कोई नहीं था।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के करोड़पति दलित के घर भोजन के लिए बिछा ग्रीन कार्पेट, स्वाति सिंह ने बनायी रोटियां, देखें वीडियो