11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर
जब बसपा चेयरमैन ने कार्यालय में अधिकारी को बनाया बंधक, देखें वीडियो
Play video

जब बसपा चेयरमैन ने कार्यालय में अधिकारी को बनाया बंधक, देखें वीडियो

बसपा चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी पर लगाया गबन का आरोप, समर्थकों संग कार्यालय में दिया धरना।

Google source verification

मिर्जापुर. जिले की अहरौरा रोड नगर पालिका में मंगलवार को अजब ही मंजर देखने को मिला। यहां नवनिर्वाचित बसपा चेयरमैन और ईओ के बीच टकराव इस कदर बढ़ गया कि चेयरमैन अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पालिका कार्यालय पहुंचे और वहीं अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी को बंधक बना लिया। चेयरमेन गुलाब मौर्य अपने समर्थकों के साथ अपने ही कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने ईओ पर शौचालय के नाम पर आए धन का गबन करने का आरोप लगाया। इसके अलावा लाभार्थियों के खाते में रकम भेजने के लिये भी रुपये मांगे जाने का दावा किया। काफी देर तक नगर पालिका परिसर ईओ और चेयरमैन की लड़ाई का गवाह बना रहा। चेयरमैन ईओ पर लगातार आरोप लगाते रहे और वह सफाई देते रहे। वीडियो में खुद देख सकते हैं पूरा हाई वोल्टेज टकराव।
by Suresh Singh