9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर
जिला अस्पताल की लापरवाही, बीमार छात्राओं को जबरन किया डिस्चार्ज
Play video

जिला अस्पताल की लापरवाही, बीमार छात्राओं को जबरन किया डिस्चार्ज

12 अक्टूबर को 80 बच्चे हुए थे फूड प्वाजनिंग के शिकार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 17 Oct 2017, 11:36 AM IST

मिर्ज़ापुर. तीन दिन पहले खाने में छिपकली गिरने के बाद बीमार हुई छात्राओं के इलाज में जिला अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। जिला अस्पताल ने भर्ती छात्राओं की हालत में सुधार नहीं होने के बाद भी अस्पताल से इन्हें जबरन डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इस फैसले को रोक दिया गया।

 

 

 

बतादें कि मड़िहान के आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में 12 अक्टूबर की रात 80 बच्चे फूड प्वाजनिंग का शिकार हो गए। जिनमें से गंभीर रूप से बीमार 24 छात्राओं को मड़िहान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर इलाज करवाया गया। मगर इनमें से भी 3 छात्राओं आकांक्षा, सुषमा, आशू और साधना की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले तीन दिनों से इन छात्राओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उल्टी और दस्त से पीड़ित छात्राओं को अभी राहत भी नहीं मिली थी कि सोमवार को अस्पताल के डाक्टरों ने छात्राओं को डिस्चार्ज होने की पर्ची थमा दी। डिस्चार्ज की पर्ची देख परिजन भी स्तब्ध रह गए। क्योंकि छात्राओं कि हालत अभी भी ठीक नहीं हो पाई थी, मगर इलाज कर रहे डॉक्टरों ने परिजन को बताया कि छात्राएं सही हो चुकी हैं। मगर परिजनों के अनुसार अभी भी उनकी तबियत सही नहीं हुई है।

 

 

 

डॉक्टर ने कहा- जाओ कहीं और कराओ इलाज

अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती इन छात्राओं की हालत अभी घर जाने लायक नही है। मगर डिस्चार्ज पेपर तैयार कर उन्हें पकड़ा दिया गया है। अस्पताल में भर्ती छात्रा आकांक्षा का कहना है कि हमारी तबियत सही नहीं है। सुबह भी उल्टी हुई है मगर हमें जबरन घर भेज रहे है। बोल रहे कि जाओ कही भी इलाज कराओ। वही आकांक्षा के साथ मौजूद उनकी मां का कहना है कि रात में भी उसे उल्टी हुई है। मगर यहाँ बोल रहे है यहां से ले जा कर प्राइवेट अस्पताल में दिखाइए। अब हमें समझ में नही आ रहा है क्या करे। यही हाल इसी वार्ड में भर्ती एक और छात्रा कि है। जो कि इसी छात्रा के साथ मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर यहां आई है। उसे भी बुखार कि समस्या है मगर सुबह अस्पताल ने डिस्चार्ज लेटर पकड़ा कर जाने के लिए बोल दिया। लड़की का कहना है कि उसकी तबियत अभी भी सही नही है पर डॉक्टर कह रहे है। यहां से जाओ। मगर जिला अस्पताल के सीएमएस छात्राओं के आरोपो से इनकार करते हुए कहते है कि सभी छात्राएं पूरी तरह से सही हो गयी है।

 

 

 

 

सीएमएस के डॉक्टर ने कही छात्राओं के सही होने की बात

इसलिए इनको सुबह डिस्चार्ज करने को बोला गया है। वहीं सीएमएस के अनुसार छात्राओं का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रदीप ने भी छात्राओं के सही होने की बात कही है। फिलहाल जैसे ही छात्राओं को जबरन डिस्चार्ज करने की खबर सीएमओ उमेश यादव को लगी वह मौके जिला अस्पताल पहुच कर छात्राओं का हाल जाना और उनका अस्पताल से डिस्चार्ज होने से रोकते हुए इलाज करने का आदेश दिया। अब पूरे मामले पर जिला अस्पताल प्रबंधन सफाई देते हुए भले ही इस मामले में कोई तर्क दे मगर छात्राओं की हालत देख कर कही से नहीं लग रहा था। वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी है।

 

इनपुट- सुरेश सिंह मिर्जापुर