14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर
गंगा में डूबे मामा-भांजा, शवों की तलाश जारी
Play video

गंगा में डूबे मामा-भांजा, शवों की तलाश जारी

डूब रहे भांजे को बचाने गंंगा में कूूूूदा था मामा
Google source verification

मिर्ज़ापुर. विंध्याचल थानांतर्गत कंतित में गंगा स्नान के दौरान दो युवकों के डूब जाने से कोहराम मच गया। गंगा नदी में डूब रहे तीन में एक को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। वहीं दो को बचाने में लोग सफल नहीं हो सके। जानकारी मिलते ही विंध्याचल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाव व जाल के माध्यम से दोनों की तलाश शुरू कर दी, मगर डूबे लोगों का कोई पता नही चल पाया।

 


जानकारी के अनुसार शहर के मकरीखोह निवासी इमरान 20 वर्ष अपनी बहन के घर कंतित आया था। वह और उसके दो भांजे जुबैद 12 वर्ष और सानिया 16 वर्ष, गंगा स्नान करने गए थे। इमरान गंगा किनारे बैठा था। दोनों भांजे नहा रहे थे। अचानक दोनों डूबने लगे। भांजों को डूबता देख इमरान बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ा। लेकिन वह भी डूबने लगा। तीनों को डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय लोग दौड़े और सानिया को बचाया मगर तब तक जुबैद और इमरान डूब चुके थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे विंध्याचल थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने दोनों की तलाश गोताखोर और नाव के माध्यम से शुरू करवा दिया। घंटो तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नही चल सका। वहीं जानकारी होने पर मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बचाव कार्य का जायजा लिया और पीड़ितों की मदद के लिए आवश्यक निर्देश दिया।अंधेरा होने से राहत कार्य मे आ रही परेशानी कि वजह से बचाव कार्य में पुलिस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोनों कि तलाश जारी है।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश