5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर

विपक्षी दलों पर बरसे योगी के मंत्री, कहा- गलत बयानबाजी से प्रभावित किया वैक्सीनेशन का काम

मिर्जापुर पहुंचे थे योगी आदित्यनाथ सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल

Google source verification

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मिर्जापुर. यूपी में बढ़े कोरोना संक्रमण और महामारी का ठीकरा योगी सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल ने विपक्षी दलों पर फोड़ा। कहा वैक्सीन पर लोगों ने जो गलत बयानबाजी की उसकी वजह से वैक्सीनेशन का कार्य प्रभावित हुआ, जिसके चलते कोरोना की दूसरी लहर तेज हो गई। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि यह महामारी किसी जाति बिरादरी और पार्टी को नहीं छोड़ती, लेकिन कुछ लोगों ने गलतबयानी कर टीकाकरण का काम बाधित कर दिया। लेकिन, अब लोग जागरूक हो गये हैं और जान रहे हैं कि अगर कोरोना से लड़ना है तो वैक्सीनेशन करवाना ही पड़ेगा।