
नई दिल्ली। दिल्ली के जैतपुर इलाके में हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाला एक घटना सामने आया है। इस घटना में 14 वर्षीय लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया। यह काम हैवान पिता पिछले दो साल से कर रहा था। ताज्जुब की बात ये है कि पेशे से आरोपी व्यक्ति एक चित्रकार है। मामला सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।