10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: भक्तों के जोश के आगे फीकी पड़ी बारिश , जम्मू बेस कैंप पहुंचा अमरनाथ यात्रियों का चौथा जत्था
Play video

Video: भक्तों के जोश के आगे फीकी पड़ी बारिश , जम्मू बेस कैंप पहुंचा अमरनाथ यात्रियों का चौथा जत्था

बारिश की वजह से चौथे जत्थे के यात्री फिलहाल सभी बेस कैंप में ही रुके हुए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 30 Jun 2018, 6:12 PM IST

जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए चौथा जत्था भी जम्मू बेस कैंप पहुंच गया है। हालांकि लगातार हो रही बारिश की वजह से फिलहाल सभी बेस कैंप में ही रुके हुए हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इससे पहले भक्तों से कहा गया था कि वे उत्तर कश्मीर में बालटाल कैंप या दक्षिण कश्मीर के पहलगाम आधार शिविर से आगे ना जाएं। बारिश के चलते कश्मीर डिवीजन के सभी स्कूलों को शनिवार को बंद रखा गया है। बालटाल के मुश्किल इलाकों में फंसे तीर्थयात्रियों को वहां से निकालने में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मी भी लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि लगातार मौसम खराब रहने के कारण करीब 4,000 यात्री बिना दर्शन किए लौट गए हैं।